भागलपुर, जुलाई 25 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खिरीबांध बांध के पास शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार में लदी 408 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी गोड्डा जिले के बांसमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरैया गांव का निवासी इमामुद्दीन अंसारी बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोड्डा से शराब की खेप लेकर खगड़िया जिले में डिलीवरी देने जा रहा था। बाईपास थाना प्रभारी चनवीर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 135 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। कार भी जब्त की गई है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...