देवघर, फरवरी 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटना 12 फरवरी 2026 की सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतक रमेश यादव सारवां थाना क्षेत्र के पलंगजिया गांव निवासी था। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने मोहनपुर थाना में प्राथमिकी में जिक्र किया है कि रमेश यादव मोहनपुर में एक रिश्तेदार के घर से पैदल चौपामोड़ की ओर जा रहा था। उसी दौरान रमजोरिया पेट्रोल पंप के सामने मोहनपुर की ओर से आ रहे 407 ट्रक संख्या- जेएच-15-ए-एन-3406 ने जोरदार धक्का मार दिया। आरोप लगाया गया है कि चालक, ट्रक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश यादव के सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना म...