4063 प्रधान शिक्षकों की स्कूलों में 30 तक होगी तैनाती
पटना, अप्रैल 17 -- बीपीएससी से अनुशंसित 4063 प्रधान शिक्षकों की 23 से 30 अप्रैल तक प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती (पोस्टिंग) होगी। 21 और 22 अप्रैल को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और प्रारूप योगदान पत्र इन्हें संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय में मिलेगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। निदेशक ने आदेश में कहा है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन अभ्यर्थियों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र आदि सॉफ्टवेयर से 20 अप्रैल तक प्रिटिंग करना सुनिश्चित करें। प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 5218 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के तहत 16 जनवरी को जिला आवंटित किया गया था। यह भी पढ़ें- बिहार में कैसे बनते हैं टीचर? 46,882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का हो चुका है शंखनाद, जानें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.