रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। जिले में सोमवार को 406 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र मिले तो वहीं 350 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण हुआ। यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विकास भवन सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसमें जिले में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया है। ये तीनों केंद्र मिलक ब्लाक में बनकर तैयार हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य कर रही है।डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं मेहनत से कार्य करें। प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र जायसवा...