गुवाहाटी, अक्टूबर 1 -- वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 405 रन बनाए थे। इसके बाद लग रहा था कि भारत को इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कत होगी, लेकिन शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक के आगे 400 प्लस का टारगेट भी फीका पड़ गया। 44वें ओवर में ही 406 रन बनाकर भारतीय टीम जीत गए। इसके बाद अपनी टीम पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच रवि रामपाल भड़क गए। भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 405 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाने पर रामपाल ने अपनी टीम की गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए खूब सुनाया। उनका कहना है कि हमारे गेंदबाज योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए। भारत ने बुधवार को गुवाहाटी में महज 43.3 ओवर में 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गि...