बगहा, जून 17 -- बगहा। लौकरिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 405 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लौकरिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष समीम अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्रौल गांव निवासी रजनीकांत पाठक अपने घर से गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई मुकेश कुमार सिंह एवं एएसआई रामशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने छत्रौल गांव स्थित आरोपी के घर की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- 405 ग्राम गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखा गया 405 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए रजनीकांत पाठक को मौके से गिरफ्तार किया...