बांदा, मार्च 30 -- बांदा।आंगनबाड़ी केंद्रों, भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जनपद के 1705 आंगनबाडी केंद्रों में से चयनित 403 आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 31 आंगनबाडी केंद्रों का शिलान्यास एवं 26 आंगनबाडी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। साधना, अंजू, रामश्री, ऊषा देवी, सुनीता देवी, विनीता, आरती, चन्दा आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कहा कि आंगनबाडी केद्रों को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...