सिमडेगा, अप्रैल 28 -- बानो, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में मंगलवार को राज हॉस्पिटल सिमडेगा के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. प्रिंस कुमार, नर्स जूदिका होरो एवं सहयोगी शोएब आलम, बिक्रम साहु और प्रकाश बेरा ने कुल 172 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया तथा आवश्यक दवाइयों दी गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू ने निदेशक शाह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भानुप्रताप साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। इधर राज हॉस्पिटल सिमडेगा द्वारा कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

हिंदी हि...