अलीगढ़, अप्रैल 10 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती गांव उसरह रसूलपुर में पिछले 401 दिनों से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे चली वार्ता सकारात्मक रही। इस बैठक में प्रशासन ने किसानों की प्रमुख मांग मुआवजे में वृद्धि पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि मांगों के समाधान तक क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने एडीएम फाइनेंस पंकज कुमार और एसडीएम कोल महिमा राजपूत के समक्ष अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं। वार्ता के दौरान एडीएम पंकज कुमार ने बताया कि अप्रैल 2025 के प्रभावित गाटा संख्या के बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर चार गुना ...