बांका, दिसम्बर 2 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटियारी पंचायत अंतर्गत इनारावरण गांव में कृषि विभाग द्वारा प्रदान के सहयोग से सोमवार को नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों के 400 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला किसानों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्वावलंबन और बेहतर आजीविका के लिए तैयार करना था। मौके पर मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना रासायनिक खाद एवं कीटनाशक के खेती करना न केवल भूमि की उपज क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी है। मिट्टी की सेहत बनाए रखने, लागत कम करने और विषम परिस्थितियों में भी उत...