मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर शहर के रामपुरी गेट के समीप एक गाड़ी की साइड लगने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण बधाई कलां से आ रही 33केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इस वजह से जिला अस्पताल बिजलीघर को सप्लाई नहीं मिल पाई। उक्त बिजलीघर बंद होने के कारण कच्ची सड़क, आनंदपुरी, केवल पुरी, रुड़की रोड आदि मोहल्लों में रातभर करीब 400 से अधिक घरों की बत्ती गुल रही। वहीं इंवर्टर भी डाउन हो गए। स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी में बड़ी मुश्किल से रात गुजारी है। इस दौरान लोग काफी परेशान रहे है।देर रात्रि करीब 11 बजे जिला अस्पताल बिजलीघर से जुडे मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह भी पढ़ें- अनियमित बिजली आपूर्ति से बरकट्ठा में लोग बेहाल मोहल्लेवासियों ने बिजलीघर पर फोन किया तो पता चला कि जिला अस्पताल बिजलीघर को ही ऊपर से सप्लाई नहीं मिल रही है। ...