हाथरस, मई 4 -- युवा पीढ़ी निरंतर नशे की लत में जकड़ती जा रही है,जिससे वो अपना और परिवार का भविष्य खराब कर रहे है। सोमवार को एक युद्ध नशे के विरुद्ध थीम पर एक जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अक्रूर इंटर कालेज से करीब चार सो विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर हाथरस और जिला विद्यालय निरीक्षक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली श्री अक्रूर इंटर कॉलेज से शुरू होकर पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इसमें श्री रामबाग इंटर कॉलेज, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज और पीबीएएस इंटर कॉलेज के लगभग 400 विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ भाग लिया। रैली के समापन के बाद पीबीएएस इंटर कॉलेज में सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में श्री अक्रू...