ललितपुर, दिसम्बर 5 -- 400 रुपये प्रतिबोरी बेची जा रही यूरिया ललितपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद किसानों को शासन से निर्धारित दरों पर खाद नहीं मिल पा रही है। थोक विक्रेताओं से कारोबारियों को अधिक दामों पर खाद उपलब्ध हो रही है और वह किसानों को मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इस संबंध में शिकायतों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच करवाकर कार्रवाई की लेकिन इस पर रोक नहीं लग सकी। बुआई के समय डीएपी की कालाबाजारी के बाद अब यूरिया ब्लैक करने की शिकायतें आम हो चुकी हैं। - महिला के साथ गाली गलौज मारपीट ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में अपने घर में काम कर रही महिला के साथ विपक्षी दंपति और उसके पुत्र, पुत्रवधू ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़िता विद्या पत्नी जगदीश की शिका...