रामपुर, फरवरी 28 -- राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन किया गया। इस बीच 400 मीटर दौड़ में अंशु और भाला फेंक में आसमा ने बाजी मारी। समारोह के द्वितीय दिवस महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशु ने प्रथम स्थान, निकहत ने द्वितीय तथा रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता में आसमा ने प्रथम स्थान, आकांक्षा द्वितीय तथा अंशू तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ की फाइनल प्रतियोगिता में निकहत ने प्रथम स्थान, रिंकी ने द्वितीय स्थान तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में आसमा प्रथम, ...