मैनपुरी, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत मैनपुरी व खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता, जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अतिथियों ने खेल के क्षेत्र में बालिकाओं की बढ़ती सक्रियता की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रत्ना, श्रेया और मुस्कान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर में रत्ना, मुस्कान और काव्या तथा 400 मीटर में रत्ना, सुनैना व मोहिनी विजयी रहीं। इसी प्रकार 13 से 18 आयु वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में अवनी, प्रत्यूषा व दीपांजलि, 200 मीटर में ...