बिजनौर, अगस्त 22 -- गंगा में पानी के तेज बहाव के कारण बना चैनल लगातार चौड़ा और गहरा होता जा रहा है। अब चैनल का प्रवाह क्षेत्र औसतन 400 मीटर तक हो गया है। इसकी गहराई भी करीब आठ मीटर तक पहुंच गई है। चैनल के गहरा होने से गंगा का करीब 60 प्रतिशत पानी इसी रास्ते से होकर बैराज की ओर पहुंच रहा है।

चैनल का प्रभाव विभाग के मुताबिक गंगा में बने इस चैनल का असर पानी के प्रवाह पर साफ दिखाई दे रहा है। जहां नदी की गहराई अधिक है, पानी का बहाव भी उसी दिशा में तेजी से हो रहा है। बताया जा रहा है कि चैनल से करीब 70 हजार क्यूसेक तक पानी निकल रहा है। पहले चैनल का प्रवाह क्षेत्र काफी कम था, लेकिन तेज बहाव के कारण धीरे-धीरे इसका फैलाव बढ़ता गया।

कटान का खतरा चैनल गंगा के पानी को अपेक्षाकृत सीधे बैराज की ओर ले जा रहा है। इससे मुख्य धारा में पानी के बंटवारे का स...