गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती चिकित्सालय में स्वर्गीय शालिग्राम प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जांच शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ संजय कुमार की माता सरस्वती देवी ने की। स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अमन केसरी, एमडी मेडिसिन डॉ टी पियूष, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ इकबाल अंसारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव शुक्ला, डॉ भावानी प्रिया, डॉ संजय कुमार ने शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया। उसके बाद उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में करीब 400 मरीजों का नि:शुल्क जांच किया गया। यह भी पढ़ें- नीमा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित मौके पर डॉ पंकज प्रभात ने कहा कि इस तरह के शिविर से गरीब मरीजों को काफी लाभ ...