बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली तहसील क्षेत्र के सिसवारी खुर्द में अज्ञात कारणों से लगी आग में अनिल यादव और अरुण यादव का भूसे का मंडेला जलकर राख हो गया। वहीं चन्द्रिका प्रसाद की घारी और पूर्णमासी का छप्पर भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।इसके अलावा रुधौली स्थित शहीद कीर्तिकर निषाद पार्क के पास डंठल में लगी आग ने कई गांवों के सिवान को अपनी चपेट में ले लिया। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और केवटहिया, बखरिया, मुड़ियार, मनयापार होते हुए नवोदय विद्यालय के पीछे से टिकरी तक पहुंच गई। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस आग से लगभग 400 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.