पुणे, जून 24 -- Siya Goel Ketan Aggarwal Murder News: पुणे के लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में होने वाले पति केतन अग्रवाल को धक्का देने वाली उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके अलावा, सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने भी माना है कि हत्याकांड में वह भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या की। न्यूज 18 ने बताया कि सिया और चेतन दोनों ही केतन को बीच रास्ते से हटाना चाहते थे। केतन बड़े बिजनेसमैन का बेटा था और उम्र महज 26 साल थी। उसके चचेरे मामा नरेंद्र मित्तल ने दूर की रिश्तेदारी में ही सिया गोयल से उसकी शादी तय करवा दी थी। केतन सिया के साथ काफी खुश था। कई वीडियो सामने आए, जिसमें वह बर्थडे सेलिब्रेशन के समय काफी खुश नजर आ रहे। सगाई...