सोनभद्र, फरवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर स्थित लाल टावर बस्ती में गुरुवार अपरान्ह एक युवक 400 केवी की ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ जाने से हड़कम्प मच गया। बस्ती वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस व बस्ती वालों के तमाम प्रयास के बावजूद युवक टावर से नीचे आने को तैयार नही हुआ। थानाध्यक्ष अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस, परिजनों की सहायता से दोपहर से ही उसे उतराने का प्रयास कर रही है। शाम लगभग 05:45 पर उसे किसी प्रकार नीचे उतरवाया जा सका है। इससे पूर्व भी दीपावली पर भी उक्त युवक टॅावर पर चढ़ चुका था जिसे काफी जद्दोजहद के बाद नीचे उतरावाया गया था। नशे के लिए परिजनों से पैसा न मिल पाने का टॉवर पर चढ़ने की वजह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लाल टावर श्रमिक बस्ती निवासी 21 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.