400 करोड़ के जमीन घोटाले में 761.41 एकड़ जमीन ग्राम सभाओं को होगी वापस
कानपुर, जून 3 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर क्षेत्र के 7 गंवों की जमीन पर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाम पर 400 करोड़ के जमीन घोटाले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब एक और कार्रवाई हुई है। इसमे कमिश्नर ने जांच के बाद ग्राम सभाओं की जमीनों का पुनर्ग्रहण निरस्त कर 761.41 एकड़ जमीन फिर से गांव सभा मे दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
थर्मल पावर प्रोजेक्ट घोटाले का खुलासा भोगनीपुर क्षेत्र के मूसानगर के सात गांवों में ''हिमावत पावर लिमिटेड'' और ''मैसर्स लैंको अनपरा पावर लिमिटेड'' को थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए वर्ष 2011 में जमीन आवंटित की गई थी। कंपनियों ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया और बिना सरकार की अनुमति के इस सरकारी भूमि को बैंकों में बंधक रख दिया। इसके बाद इन कम्पनियों ने यहां पावर प्रोजेक्ट का निर्माण भी नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.