सिद्धार्थ, मई 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में शनिवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल रखा। दोपहर में तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों पर लू जैसे हालात बन गए। हालत यह रही कि जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी छांव तलाशते नजर आए।बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह दस बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जो लोग घरों से बाहर निकले, वे पेड़ों, दुकानों की छतों और बस स्टॉप की ओट में राहत तलाशते दिखे। यह भी पढ़ें- पारा 40 के पार, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दिया। कई...