प्रयागराज, सितम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 40 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। स्कूटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने 320 करोड़ रुपये से 40 हजार स्कूटियों की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर शुक्रवार को बिड प्रकाशित की है। स्कूटी की आवश्यक तकनीकी विशिष्टताएं जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उच्च शिक्ष निदेशक डॉ. मोनिका सिंह के अनुसार इच्छुक एवं पात्र वाहन निर्माता कंपनियां जेम पोर्टल पर प्रकाशित टेंडर की शर्तों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अवलोकन करते हुए नियमानुसार प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक है। 27 सितंबर को तीन बजे निविदा खोली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...