सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नगर निगम द्वारा बार-बार कुर्की की कार्रवाई और भवन सील की चेतावनी के बावजूद महानगर के करीब 40 हजार भवन स्वामियों ने अपना गृहकर और जलकर जमा नहीं कराया है। अनेक सरकारी संस्थान और कार्यालय भी ऐसे रहे जो अपना टैक्स जमा नहीं करा पाए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में महानगर में राजस्व विभाग द्वारा गृहकर- जलकर व सीवर कर की वसूली के लिए जोर शोर से अभियान चलाते हुए 31 मार्च तक करीब 70.47 करोड़ रुपये की वसूली की गयी, लेकिन अभी भी महानगर के 40 हजार भवन स्वामी ऐसे है जिन्होंने अपना बकाया टैक्स जमा नहीं कराया है। ये भवन स्वामी न केवल बकाया कर पर मिलने वाली 20 प्रतिशत की छूट से वंचित हो गए है बल्कि इन्हें बकाया पर 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.