गाज़ियाबाद, मई 15 -- -22 मई से घरों का होगी सर्वे, प्रगणकों का प्रशिक्षण जारी गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने और प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले में 40 स्वयंसेवकों की टीम बनाई गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाने के साथ उन्हें ऑनलाइन विवरण भरने में मदद करेगी।

स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी आरडब्ल्यूए के सहयोग से कॉलोनियों और सोसायटियों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मौके पर ही लोगों को स्वगणना कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी...