मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में 40 से 50 फीसदी अभिभावक ही पहुंचे। अभिभावकों से वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट का अंक साझा किया गया। जिले के दो हजार से अधिक स्कूलों में संगोष्ठी आयोजित की गई थी।इस बार रिजल्ट कार्ड जिले के स्कूलों को छपकर नहीं मिला है। अधिकारियों ने इसका कारण समय पर टेंडर नहीं होना बताया। अप्रैल के मध्य में रिजल्ट कार्ड देने की बात कही जा रही है। बच्चों का रिजल्ट देख अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। शहर के सरैयागंज आदर्श म.वि. में जब ग्रेड ए पाने वाले बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया तो अभिभावक गर्व से भर उठे। अभिभावकों ने कहा कि अब हमें पता चल रहा कि हमारे बच्चों की पढ़ाई कैसी हो रही है और स्कूल में उनका प्रदर्शन किस तरह का है। शहर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.