गाजियाबाद, मई 14 -- Madhuban Bapudham Yojana: क्या आप भी गाजियाबाद में अपना घर या प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत अलग-अलग आकार के रिहायशी प्लॉट लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।कहां स्थित है मधुबन बापूधाम योजना? मधुबन बापूधाम गाजियाबाद को तेजी से विकसित हो रहा इलाका माना जाता है। यह क्षेत्र दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-9 और अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़ा हुआ है। आने वाले समय में यहां कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। योजना को ऐसे विकसित किया जा रहा है ताकि लोगों को आवासीय सुविधाओं के साथ सड़क, पार्क, पानी और अन्य जरू...