नई दिल्ली, मई 11 -- आजकल हार्ट अटैक होना काफी आम चुका है, पहले ये 50-60 की उम्र के बाद होता था। बाहर से हेल्दी और फिट दिखने वाले लोगों को 35-40 की उम्र में ही अचानक दिल का दौरा पड़ जाता है और ऐसे में कुछ समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। हार्ट अटैक तब आता है जब आपका दिल कमजोर हो चुका हो या फिर कोई नस ब्लॉक हो जाए। इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी और अनहेल्दी खानपान जैसी आदतें बड़ी वजह बन रही हैं। रोजमर्रा की कुछ गलतियां धीरे-धीरे हमारे दिल को कमजोर करती हैं और समय रहते ध्यान न देने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जो आपके दिल की सेहत को हर दिन नुकसान पहुंचा रही हैं।5 खराब आदतें क्या हैं जाने-अनजानें में हम रोजाना ऐसी कुछ आदतों को अपना लेते हैं, जिससे...