हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नवगठित कैबिनेट की औसत आयु 57 साल है। मुख्यमंत्री सहित 27 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र 34 साल की मंत्री भाजपा की श्रेयसी सिंह बनी हैं, जबकि सबसे उम्रदराज 79 साल के जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री बने हैं। इस मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र यानी 40 साल से नीचे के आयु वर्ग के दो मंत्री है। इनमें श्रेयसी सिंह के अलावा रालोमो के दीपक प्रकाश का नाम शामिल है। वहीं, सबसे अधिक उम्र यानी 70 साल से ऊपर के आयु वर्ग में भी दो नेता शामिल हैं, इनमें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम है। नीतीश कैबिनेट में सबसे अधिक 11 मंत्री 51 से 60 साल के आयु वर्ग के हैं। इनमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, लेशी सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.