40 से कम उम्र की कितने महिलाओं की निकाली बच्चेदानी, स्वास्थ्य विभाग कराएगी जांच
पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं की बच्चेदानी निकालने के मामले की जांच की जाएगी। इसके जरिए महिलाओं की सेहत की सुरक्षा का ध्यान रका जायेगा।
जांच टीम का गठन सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने सरकार के निर्देश के आलोक में एक जांच टीम गठित की है। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस मामले में दिशा निर्देश आया है। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं की बच्चेदानी निकाले जाने की शिकायत सरकार को अलग अलग जगहों से मिली है। इस शिकायत के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है।
जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जिले के सिविल सर्जन को जरूरी निर्देश दिया गया है कि इस तरह की स्थिति को जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.