40 से ऊपर ही रह रहा मौसम का पारा, गर्मी ने लोगों को किया बेहाल
देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। लगातार कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के चलते भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते दो दिनों से 42 डिग्री तापमान होने के चलते लू चल रही है। दोपहर बाद आग की भट्ठी की तरह लू के थपेड़े चल रहे हैं। जिससे धरती-धधक रही है। देर रात तक मौसम ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। घरों की छत ठंडा करने के लिए लोग पानी डाल रहे हैं। हीट वेव के चलते आम जनमानस पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। वहीं बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों पर मौसम का कहर भारी पड़ रहा है। सुबह की ही धूप बर्दाश्त से बाहर हो जा रही है। भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षी भी बेहाल हैं। इसके अलावा सर्वाधिक दिक्कत शहर से काम की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.