अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कृषि विभाग के लाख प्रयास के बाद भी खाद की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में तीन मामले में एक ही किसान को 40 से अधिक खाद के बैग बेचने के प्रकाश में आए हैं। इसमें एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया, जबकि एक मामले में सहकारी सचिव को निलंबित किया गया। इफको ने दोषी कर्मचारी का स्थानांतरण किया है। यह भी पढ़ें- अत्यधिक यूरिया से मिट्टी उर्वरता, भू-जल गुणवत्ता पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभावखाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई के क्रम में जिरौली धूम सिंह में इफको के सेंटर से एक ही किसान को खाद 43 बैग बिक्री किए गए। जमालगढ़ी में लगी खाद भंडार में भी 40 से अधिक बैग बेचे गए। वहीं गोंडा की सहकारी समिति में भी एक किसान को 40 से अधिक खाद के बैग बेचने की पुष्टि हुई। कृषि वि...