कटिहार, जून 10 -- आजमनगर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में लगभग 40 से अधिक परिवार आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित है। वार्ड के लगभग 40 परिवार के लिए वर्षों से बिजली की आपूर्ति हेतु मोहल्ले के लोग कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके है। मोहल्ले में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर लोग सड़क पर उतरने को विवश हो गए। बिजली की सुविधा से वंचित मोहल्ले वासी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा वार्ड नंबर 5 में पोल तो लगा दिया गया लेकिन अब तक उन पोलों में तार नहीं जोड़े गए हैं। जिसके कारण लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बाबत मोहल्ले के लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं और उनकी दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।वहीं मोहल्ले वासी का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत...