कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। क्रांतिकारी सुरेन्द्र पांडेय के अंतिम दिनों में मैंने उनसे कई मुलाकातें की थीं, जो मेरे संस्मरणों में जिंदा हैं। क्रांति विरासत के संरक्षण के लिए क्रांति स्मृति संरक्षण समिति का कार्य प्रशंसनीय है। उम्मीद करता हूं कि जल्द ही प्रताप प्रेस और कानपुर की क्रांति विरासत संरक्षित होगी। ये बातें मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने कही। वह क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडेय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। आयोजन क्रांति स्मृति संरक्षण समिति ने नगर निगम के प्रमिला सभागार में किया था। इस अवसर पर 1857 की क्रांति, लाहौर षड़यंत्र केस, काकोरी समेत 40 से अधिक क्रांतिवीरों के वंशजों का सम्मान हुआ।विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि इस स्तर के क्...