40 सेकेंड में 15 तमाचे, उंगलियों में सूजा फंसाकर जूते से दबाया; रीलबाज दारोगा ने युवक को थर्ड डिग्री दी
संवाददाता, मई 16 -- कानपुर के रामनारायण बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान में काम करने वाले युवक ने एक चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि चोरी के शक में पुलिस का मुखबिर युवक को चौकी ले गया। यहां रीलबाज चौकी इंचार्ज ने 40 सेकंड में युवक के 15 तमाचे मारे, फिर हाथ उंगलियों में सूजा फंसाकर जूतों से दबाकर थर्ड डिग्री दी। उधर, युवक से मारपीट की सूचना पर शुक्रवार को गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंदकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुरसवां निवासी कमल कश्यप उर्फ चौपट रामनारायण बाजार स्थित मधु इलेक्ट्रानिक व साउंड सिस्टम की दुकान में काम करता है।व्यापारियों के विरोध पर युवक को छोड़ा गया कमल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे मोहल्ले में रहने वाले मुखबिर का दोस्त कुछ सामान उठवाने के बहाने पटकापुर चौकी ले गया, जहां चौकी इंचार्ज ने एक किराये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.