पूर्णिया, मार्च 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।सरसौनी स्थित बजरंगबली मंदिर से दमदम घाट तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क आजादी के बाद से अब तक कच्ची ही बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को वर्षों से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक न तो विधायक और न ही सांसद या स्थानीय जनप्रतिनिधियों के फंड से इस सड़क का निर्माण हो सका है। हालत यह है कि सड़क पर एक कुदाल मिट्टी तक नहीं डाली गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जबकि गर्मी में धूल उड़ने से लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बाइक चालकों के लिए यह रास्ता खतरनाक बना रहता है। स्थिति इतनी खराब है कि इस मार्ग पर टेंपो और टोटो का संचालन भी संभव नहीं है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही और अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.