गुमला, मई 19 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । करीब चार दशक से सिंचाई के पानी की आस लगाए बैठे चैनपुर और डुमरी प्रखंड के किसानों के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। अपर शंख जलाशय (नवगाई डैम) निर्माण के लगभग 40 वर्ष बाद पहली बार राइट कैनल को दुरुस्त कर खेतों तक पानी पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हुई। मंगलवार को जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने गुमला विधायक भूषण तिर्की के साथ नवगई डैम पहुंच कर राइट कैनल और जलाशय का निरीक्षण किया। विधायक तिर्की ने विधानसभा के मानसून सत्र के शून्यकाल में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम को निरीक्षण के लिए भेजा। टीम के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक और अधिकारियों का स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ उन्हें गांव से डैम स्थल ...