औरैया, जनवरी 5 -- कस्बे में करीब 40 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपी बीते 25 वर्षों से लापता है। उच्च न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की है, हालांकि अभी तक उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 1981 में कस्बा निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी श्याम लाल उर्फ श्याम नारायण को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 1985 में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी वर्ष 1999 तक न्यायालय में नियमित रूप से हाजिर होता रहा, इसके बाद अचानक वह लापता हो गया। इसके बाद वह न तो...