मेरठ, जून 24 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंगला काटर में बुधवार सुबह भूमि विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। आरोप है कि पांच ट्रैक्टरों और हथियारों से लैस होकर पहुंचे दबंगों ने खेत में खड़ी फसलों को जबरन जोतना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धारदार फावड़ों और लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किसान के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयासघटना का विवरण मंगलू सिंह पुत्र नानकचंद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में ज्वार की सिंचाई के लिए नाली साफ कर रहा था। पीड़ित के अ...