गंगापार, जून 1 -- तहसील क्षेत्र के लालतारा उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति से लोग आजिज आ गये हैं। कभी तार टूट रहा तो कभी ट्रांसफार्मर जल रहा तो कभी फ्यूज उड़ने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समय तो आंधी तूफान का समय होने से वैसे ही आपूर्ति मे दिक्कत बनी हुई है। लालतारा सब स्टेशन एसडीओ मेजा के अधीन आता जिनसे बात करना सम्भव नहीं होता। जबकि अधिशाषी अभियन्ता मेजा अभिनव गर्ग किसी अव्यवस्था के लिए एसडीओ पर टाल जाते हैं। यहा के कुछ विद्युत कर्मियो ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व यह सब स्टेशन चालू हुआ था जिसमे घटिया उपकरण लगे थे जो अब जीर्ण हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- फिर आई आंधी से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति गुरुवार को आंधी तूफान ने आपूर्ति व्यवस्था बिगाड़ दी, शनिवार को किसी तरह चालू हुई तो रविवार को फिर बिगड गयी जो सोमवार दोपहर तक खराब रही। इस सब स्ट...