हैदराबाद, अगस्त 26 -- तेलंगाना हाई कोर्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए एक कैदी को दिसंबर 1983 में 30 दिन की पैरोल मिली थी। बाद में उसकी पैरोल 17 मार्च 1984 तक बढ़ाई गई। उसे 18 मार्च को जेल लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसके बाद वह 40 साल से ज्यादा समय तक जेल से बाहर रहा। इस दौरान उसने सरकारी शिक्षक के तौर पर नौकरी की, 2013 में रिटायर हुआ और 2004 में उसे 'बेस्ट टीचर' अवॉर्ड भी मिला। आखिरकार 16 मई 2024 को एक स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे पकड़ लिया।40 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति को 1983 में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 17 दिसंबर 1983 को उसे ...