40 वर्षों बाद महुआडांड़ में हुआ बैगा का चुनाव
लातेहार, मई 12 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के महुआडांड़,अम्बवाटोली और जरहाटोली गांव के ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लगभग 40 वर्षों बाद बैगा का चुनाव संपन्न कराया गया। लंबे समय बाद आयोजित इस पारंपरिक चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। चुनाव में बैगा के रूप में महेंद्र नगेसिया का चयन किया गया। वहीं देवार पद के लिए ठेगुवा नगेसिया को चुना गया। इसके अलावा पनभरवा के रूप में मरकुस मुण्डा एवं जैनुस नगेसिया का नाम शामिल किया गया। इस अवसर पर खपरतल्ला के रोपटुल बैगा, परहाटोली के गोंदा बैगा तथा नेतरहाट के देवार सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंगल देव नगेसिया, विजय नगेसिया, चितरंजन उरांव, नितीश मुण्डा, कैलेश्वर नगेसिया, बैजनाथ नगेसिया, रमेश नगेसिया, बनिया देवी, कराती देवी, कुलदीप नगेसिया एवं जतरु नगेसिया समेत ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.