मधेपुरा, मई 16 -- 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो तस्कर धराया, टेम्पो जब्त ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।टेम्पो पर लाद कर देशी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे दो तस्करों को पकड़ने में अरार थाना पुलिस को कामयाबी मिली है। दोनों आरोपी प्रिंस कुमार और लव कुमार बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला गांव का रहने वाला है। टेम्पो को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम गश्ती के दौरान सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा की तरफ से एक टेम्पो शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही डेफरा नगर पुल के समीप वाहन जांच शुरू कर दी गई। इसी बीच ग्वालपाड़ा की तरफ से तेज गति से जा रहे एक टेम्पो पर नजर पड़ी। वाहन जांच करते देख चालक टेम्पो को घुमा कर भागना चाहा। पुलिस बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। टेम्पो की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे स...