रायबरेली, जून 10 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक में प्रशांत कुमार ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें भदोखर के काबुलीन में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और दो कुन्तल लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। इसमें दो पर मामला दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- गोमती नदी के टीले पर फिर पकड़ी गई अवैध शराब यह भी पढ़ें- अमदाबाद: जप्त 285.450 लीटर विदेशी शराब विनष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...