फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- फर्रुखाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति और गंगा समिति की बैठक में डीएफओ ने जानकारी दी कि 2026 में 40 लाख 82 हजार 428 पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। पौधरोपण के लिए बीस फरवरी तक सभी विभाग अपनी कार्ययोजना उपलब्ध करायें। डीएम ने बैठक में कहा कि अगले वर्ष के पौधरोपण के लिए जमीन का चिन्हांकन अभी से कर लें। इस बैठक में सीडीओ, डीफओ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...