बलिया, मार्च 14 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम की छापेमारी से अफराफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने उप निबंधक कार्यालय में पहुंचकर रजिस्ट्री से जुड़े अभिलेखों और फाइलों की जांच की। घंटों तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला और संदिग्ध रजिस्ट्रियों से जुड़े कागजात कब्जे में ले लिए। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 35 रजिस्ट्रियों से संबंधित कागजात जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन रजिस्ट्रियों में आयकर नियमों के अनुसार आवश्यक पैन कार्ड का विवरण दर्ज नहीं किया गया था। नियमों के मुताबिक निर्धारित राशि से अधिक मूल्य की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में पैन कार्ड देना अनिवार्य होता है।अधिकारियों ने तहसील कार्यालय में ...