नवादा, जनवरी 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 40 लाख की सरकारी राशि के गबन के आरोप में नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की चौबे पैक्स अध्यक्ष व सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सिरदला थाने में 02 जनवरी को दर्ज कांड संख्या-01/26 में चौबे पैक्स अध्यक्ष भेलवाटांड़ के शीतल प्रसाद यादव के पुत्र जगदेव कुमार व सचिव भेलवाटांड़ के कुलेश्वर प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार को आरोपित किया गया है। मामला खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में सिरदला प्रखंड की चौबे पैक्स द्वारा धान के समतुल्य चावल (सीएमआार) की शत प्रतिशत आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी), नवादा को नहीं करने से जुड़ा है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) सिरदला अमित कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 2024-25 के अंतर्गत 5554.0 क्विंटल धान की अधिप्राप्त...