बागपत, अप्रैल 27 -- श्री भरत मुनि जैन फाउंडेशन दोघट द्वारा आयोजित शिविर में एडीके जैन हॉस्पिटल खेकड़ा से आए डॉ. आशीष आर्य ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में कुल 367 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 220 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान संजय शर्मा, किट्टू, मीनाक्षी, सोमपाल, अमित जैन, मनोज जैन, गौरव जैन और चिराग जैन आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...