सहरसा, अगस्त 17 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने सिहौल गांव में छापेमारी कर 40 बोतल नशीली दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर नशीली दवा लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सिहौल गांव में छापेमारी की। इस दौरान करण कुमार को 40 बोतल नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस नशे के धंधेबाजों पर सख्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...