मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित अवर निरीक्षक की परीक्षा में 40 फीसदी से भी कम परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बुधवार को जिले में 24 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति 30-40 फीसदी तक ही रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहायक अवर निरीक्षक की पीटी परीक्षा में 40 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिलपरीक्षा के आयोजन के पहलू परीक्षा एक पाली में हुई। 11 बजे से आयोजित परीक्षा को लेकर 10.30 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों की जांच में पूरी तरह सख्ती रही। बायोमेट्रिक करने वाले कर्मियों की सूची फोटो के साथ केंद्रों पर पहलीबार भेजी गई। इससे मिलान कर कर्मियों को प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही बंद कमरे में नहीं, कैम्पस में ले जाकर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक कराई...